{"_id":"67eed8d70904061d960183c7","slug":"homeguard-deployed-for-sdms-security-dies-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-137684-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसडीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसडीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज क्षेत्र के पनियार गांव निवासी होमगार्ड राज किशोर (56) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम के आवास के नीचे कमरे में उनका शव पाया गया। जानकारी के बाद सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस का दावा है कि बीमारी से होमगार्ड की मौत हुई है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट असलम के आवास की सुरक्षा में एक अप्रैल से होमगार्ड राजकिशोर की ड्यूटी लगी थी। बुधवार रात करीब नौ बजे राज किशोर ड्यूटी पर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह परिजन राजकिशोर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह घर नहीं आए। परिजन एसडीएम आवास पहुंचे तो चालक मोहित शुक्ला व होमगार्ड शिवशरण ने राज किशोर को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद दोनों गेट खोलकर अंदर गए तो होमगार्ड राज किशोर मृत पड़े मिले। कमरे में जाली का दरवाजा बंद था, जबकि अंदर का गेट खुला था। दोनों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ बीओ होमगार्ड जितेंद्र प्रताप यादव को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बीओ भेटुआ होमगार्ड जितेंद्र प्रताप यादव ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद सीओ अखिलेश वर्मा व इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय फोरेंसिक टीम सहित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना परिजनों को देते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित किया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी बीमारी से उनकी मौत की वजह सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।