फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   history nagar nikay amethi

Amethi News: 88 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला संभालेगी अध्यक्ष की कुर्सी

Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
history nagar nikay amethi
नगर पालिका परिषद
जायस (अमेठी)। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका जायस में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष की कुर्सी संभालेगी। गौरतलब होगा कि इस नगर पालिका का इतिहास 88 वर्ष पुराना है।प्रख्यात कवि मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मस्थली व गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली जायस को 1935 में नगर पंचायत और 1982 में नगर पालिका का दर्जा मिला था। नगर पालिका बनने के बाद से यहां छह लोग नपा. अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इनमें कोई महिला शामिल नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा चुनाव के लिए नगर पालिका जायस में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टाउन एरिया व नगर पालिका जायस के 88 वर्षों के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। अनुसूचित जाति महिला अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस से टिकट पाने की प्रत्याशियों में होड़ लगी है। सपा तीसरे नंबर पर प्रत्याशियों की पसंद है। यहां 25 वार्डों में करीब 33 हजार मतदाता 11 मई को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में मतदान कर अपना प्रथम नागरिक चुनेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं हुआ मानक के अनुरूप विकास
सबसे पुरानी नगर पालिका होने के बावजूद जायस नगर का अपेक्षित विकास है। जायस में बस अड्डा भवन के नाम पर एक बोर्ड पेड़ पर टंगा हुआ है।
1962 की बनी पानी की टंकी से आज भी लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। शिक्षा के नाम पर अध्यापक विहीन एक राजकीय इंटर कॉलेज, दूसरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ही है। जायस एक ऐसा नगर है जहां उच्च शिक्षा के लिए एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का बोर्ड दो-दो बार नगर के चौराहों पर टंगा, लेकिन नतीजा शून्य निकला। आईटीआई व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन विहीन होने के कारण जायस से कहीं अन्यत्र स्थापित कर दिया है। राजकीय महिला चिकित्सालय, पीपी सेंटर में वर्षों से महिला डॉक्टर और स्टॉफ की तैनाती नहीं हुई। नतीजे में वहां आज भी ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सीएचसी के नाम से भूमि अधिग्रहण होने के बावजूद सीएचसी का निर्माण नहीं हो सका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस अभी तक सरकारी अभिलेखों में देहात क्षेत्र में दर्ज है। ऐसे में नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बावजूद नगर के विकास में रुकावट ही है।

प्रस्ताव भेजा जाएगा
नगर पालिका परिषद जायस के ईओ रवींद्र मोहन का कहना है की नए बोर्ड के गठन के बाद जायस की तरक्की का खाका तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
अब तक चुने गए नगर पालिका अध्यक्ष
मोहम्मद असगर जायसी राम अवतार
रामनारायण कनौजिया
राजेंद्र कुमार
रामनारायण कनौजिया
महेश प्रताप सोनकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed