फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heat wave: 43.8 degree temperature, hospital beds full, treatment on bench

गर्मी का सितम : 43.8 डिग्री तापमान, अस्पताल में बेड फुल, बेंच पर इलाज

Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Heat wave: 43.8 degree temperature, hospital beds full, treatment on bench
सीएचसी में बेंच पर होता इलाज
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार को सीएचसी फुरसतगंज में बेंचों पर मरीजों का इलाज होता दिखा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त बेड की उपलब्धता का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से लोग परेशान दिखे। सूरज निकलने के साथ तपिश बढ़ती गई। सुबह 9 बजे हालत यह हो गई कि लोग पसीना पसीना हो गए। 11 से तीन बजे के बीच हमेशा भीड़ भाड़ वाले कस्बों में सन्नाटा जैसा दिखा। शाम छह बजे के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ, लेकिन, उमस जस की तस बनी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी
फुरसतगंज (अमेठी)। गर्मी और उमस के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे 10 मरीजों को ग्लूकोज के माध्यम दे दवाई देकर इलाज किया गया। इमरजेंसी वार्ड के अलावा परिसर में पड़ी बेंच पर मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि अस्पताल में बेड की कमी नहीं है, कुछ मरीज ऊपर बने वार्ड में जाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते बेंच पर उनका किया जा रहा है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 831 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 415 मरीज बुखार से बीमार मिले। चिकित्सकों ने लोगों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि बीते दस दिनों में करीब 50 हजार ओआरएस का पैकेट वितरित किया गया है।




ग्लूकोज और ओआरएस की बढ़ी मांग
- गर्मी से बचाव के लिए दवा की दुकानों पर ग्लूकोज व ओआरएस की मांग बढ़ गई है। एक अनुमान के मुताबिक एक दवा की दुकान से करीब 30 से 40 पैकेट ओआरएस की बिक्री हो रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि हर रोज करीब सात लाख रुपये के ओआरएस व ग्लूकोज की खरीदारी हाे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed