फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   health workers trainning

पहले चरण में 7,858 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
health workers trainning
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर जिले का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन आने से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। पहले चरण में जिले के सरकारी व निजी क्षेत्र के 7,858 चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। ब्लॉक स्तर पर चिकित्साधीक्षक क्षेत्र की एएनएम, फार्मासिस्ट व एचबी को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सात हजार 858 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा वैक्सीन लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों तथा बीपीएम, बीसीपीएम तथा स्वास्थ्य शिक्षाधिकारियों को वैक्सीन लगाए जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक स्तर पर पूर्व से प्रशिक्षित चिकित्साधीक्षक क्षेत्र की एएनएम, फार्मासिस्ट तथा एचबी को प्रशिक्षित करेंगे। शासन से वैक्सीन मिलते ही सबसे पहले जिले के सभी सरकारी व रजिस्टर्ड निजी चिकित्सालयों के चिन्हित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। दूसरे चरण में जिले के सभी फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। दूसरे चरण के लिए कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए ऐसे वर्करों का चिन्हीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से आठ डिग्री सेल्सियस में रखी जाएगी वैक्सीन
डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी सेंटरों पर स्थापित कोल्ड चैन के आइलार्ज में वैक्सीन रखी जाएगी। कहा कि वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस में रखा जाना है। सभी कोल्ड चैन प्रभारियों को वैक्सीन आने के बाद उसे निर्धारित तापमान में रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed