फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health Department on alert; 60 beds reserved.

Amethi News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 60 बेड आरक्षित

Sun, 30 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert; 60 beds reserved.
 गौरीगंज ​स्थित जिला अस्पताल। संवाद  
अमेठी सिटी। स्वाइन फ्लू संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल गौरीगंज में 10, तिलोई मेडिकल कॉलेज में 20 और सभी सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और तिलोई मेडिकल कॉलेज में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। फुरसतगंज में एक ऑक्सीजन प्लांट भी चालू है। अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। एच1एन1 का संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे सामान्य मरीजों से अलग आइसोलेशन वार्ड में रखकर निगरानी की जाएगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की पहचान और उपचार को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं। जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि तेज बुखार के साथ खांसी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी होने पर इसे सामान्य बीमारी न समझें। ऐसे लक्षण दिखने पर चिकित्सक से सलाह लेकर समय पर उपचार कराएं। लोगों से घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।



इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
तेज बुखार और ठंड लगना।
खांसी, गले में खराश और नाक बहना।
नाक बंद होना।
बदन दर्द, सिरदर्द और अधिक थकान।
बच्चों में उल्टी या दस्त की शिकायत।
सांस लेने में परेशानी या सांस तेज चलना
सीने में दर्द या जकड़न खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed