फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   He took the life of his elder brother in an attempt to get revenge on his younger brother

Amethi News: छोटे भाई से बदले के फेर में ले ली बड़े भाई की जान

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
He took the life of his elder brother in an attempt to get revenge on his younger brother
ओम प्रका​श  फाइल फोटो
गौरीगंज(अमेठी)। जामो थाना क्षेत्र के पूरे चौधरी मजरे लोरिकपुर गांव में 26 मई की रात पोल्ट्री फार्म संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए जामो थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक के छोटे भाई से विवाद था। उसे मारने की फिराक में पोल्ट्रीफार्म पर गए थे। वहां पर छोटे भाई के फेर में गलती से बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना प्रयुक्त चाकू व लाठी भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के पूरे चौधरी मजरे लोरिकपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव के बड़े भाई ओमप्रकाश यादव (48) गत 26 मई की रात घर से अपने पोल्ट्री फार्म पर सोने गए थे। दूसरे दिन सुबह उनकी पत्नी चाय लेकर पहुंची तो ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। उनके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। जामों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को अमेठी के गोगमऊ पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त करिया उर्फ विजय पासी (जगनरायण उर्फ जग्गू) और मज्जू रैदास उर्फ मनोज निवासीगण लोरिकपुर थाना जामों के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन दोनों का विवाद जितेंद्र यादव से हुआ था। जितेंद्र ने उन दोनों को मारा-पीटा था। इसके बाद घर जाकर धमकी भी दी थी। 26 मई की रात करीब 10 बजे जितेंद्र को मारने के लिए दोनों उसके पोल्ट्री फार्म पहुंच गए। वहां पर मौजूद लड़के ने बताया कि जितेंद्र निमंत्रण में गया है। वह देर रात लौटेगा। दोनोंं को रात करीब डेढ़ बजे किसी के पोल्ट्रीफार्म आने की आहट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने समझा कि जितेंद्र पोल्ट्रीफार्म पहुंच गया है। दोनों ने जितेंद्र की फिराक में उनके बड़े भाई ओम प्रकाश यादव पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी चाकू व लाठी से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद चाकू, लाठी व करिया की खून से सनी टीशर्ट को भगवत पुरवा के पास झाड़ियों में छिपा दिया। उन दोनों 27 मई की सुबह पता चला कि मरने वाला जितेंद्र नहीं बल्कि उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed