{"_id":"68618deaa1d6fe5a520bfb98","slug":"hanging-libraries-will-be-built-in-1567-council-schools-amethi-news-c-96-1-gon1004-143523-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1567 परिषदीय विद्यालयों में बनेगी हैंगिंग लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1567 परिषदीय विद्यालयों में बनेगी हैंगिंग लाइब्रेरी
Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 1567 परिषदीय विद्यालयों में हैंगिंग लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पुस्तकों का सेट विद्यालयों में भेजा जाना है, जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय के किसी कमरे के कोने में रस्सी के सहारे किताबें टांग दी जाएंगी, जहां से बच्चे लेकर उसे पढ़ सकेंगे।
हैंगिंग लाइब्रेरी के निर्माण से बच्चों को पढ़ाई के लिए एक नई और आकर्षक जगह मिलेगी। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और वे अपने विद्यालय में ही विभिन्न विषयों की पुस्तकें पढ़ सकेंगे। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग मानकों के अनुसार पुस्तकों का चयन किया जाएगा। पुस्तकों का सेट विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में 29 तो उच्च प्राथमिक विद्यालय में 58 पुस्तकों का सेट बनाकर भेजा जा रहा है। जिले में किताबें मैसूर, कर्नाटक से भेजी गई हैं। अभी तक 1140 सेट प्राथमिक व 427 सेट उच्च प्राथमिक के लिए किताबें भेजी गई हैं, इन पुस्तकों को बीएसए कार्यालय में रखा गया है, जहां से इन्हें विद्यालयों में भेजा जा रहा है।