फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gram Panchayat member dies in road accident

Amethi News: सड़क हादसे में ग्राम पंचायत सदस्य की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat member dies in road accident
अमेठी सिटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के चकबेहरपुर मजरे मठाभुंसडा गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र (57) की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गांव के पास पैदल सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार जगदीशपुर निवासी राहुल गुप्ता (30) भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता हरिश्चंद्र रविवार को खेतों से लौट रहे थे। इसी दौरान पैदल हाईवे पार करते समय गुजर रही बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में पिता के साथ बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



हरिश्चंद्र की मौत के बाद पत्नी जनकलली, बेटे सोनू व मोनू और बेटी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हरिश्चंद्र लगातार तीन बार ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। एसओ तनुज पाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed