फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   girl students heared the public grievances, given instructions

छात्राओं ने की जनशिकायतों की सुनवाई, जारी किया फरमान

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
girl students heared the public grievances, given instructions
गौरीगंज/अमेठी। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गौरीगंज व अमेठी में छात्राओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की। छात्राओं ने दिवस में मौजूद अफसरों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान छात्राओं ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को उनकी शक्ति का एहसास कराने लिए गौरीगंज व अमेठी तहसील में दिवसाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

अमेठी में एडीएम सुशील प्रताप सिंह के साथ तो गौरीगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के साथ छात्राओं ने शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान छात्राओं ने संबंधित विभाग के कर्मियों से जानकारी हासिल करते हुए फरियादियों को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष शिकायतों को अफसरों व कर्मियों को मार्क कर निस्तारण का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त तिलोई में डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह तो मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक सुधीर रूगंटा ने शिकायतों की सुनवाई की।
छात्राओं ने जताई खुशी
मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को अमेठी तहसील में जीजीआईसी अमेठी की छात्रा आकंक्षा, मरियम हाशमी व तनू शर्मा तो गौरीगंज में शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज की आस्था व कोमल ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की। सुनवाई के बाद छात्राओं ने बताया कि उन्होंने मिली जिम्मेदारी का पूरी तरह निर्वहन किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें स्वालंबी बनने की प्ररेणा मिली।
324 शिकायतों में सिर्फ नौ का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में गौरीगंज में 94 शिकायतें आई जिनमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसी तरह अमेठी में 53 शिकायतों में तीन, तिलोई में 106 शिकायतों में से तीन तो मुसाफिरखाना में 94 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
तिलोई तहसील दिवस में ओदारी के लेखपाल सुरेंद्र कुमार बिना मास्क प्रवेश कर गए। बिना मास्क लेखपाल को देख नाराज डीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 500 रुपये का जुर्माने वसूला। डीएम ने सभी को कोविड संक्रमण से बचाव की जिम्मेदारी पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed