फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl student beaten, given 100 rupees for treatment

Amethi News: छात्रा को पीटा, इलाज के लिए थमाए 100 रुपये

Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Girl student beaten, given 100 rupees for treatment
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने छात्रा की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद इलाज के लिए 100 रुपये थमा दिए। आरोप है कि शिकायत करने विद्यालय पहुंची छात्रा की दादी से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुंशीगंज पुलिस से की है।
विज्ञापन



ब्लॉक अमेठी स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांव निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। छात्रा के माता-पिता दिव्यांग हैं। बूढ़ी दादी ही उसकी देखभाल करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा विद्यालय पढ़ने गई थी। प्रार्थना सभा से पूर्व वह विद्यालय में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी बीच प्रधानाध्यापक पहुंचीं और डंडे से छात्रा की पिटाई करने लगीं। इससे उसके पूरे शरीर पर कई जगह डंडों के काले निशान बन गए।
विज्ञापन



छात्रा दर्द से बेहाल काफी देर तक रोती रही। इस पर प्रधानाध्यापक ने मरहम के नाम पर उसे 100 रुपये देकर घर भेज दिया। छात्रा की दादी ने बताया कि पौत्री की डंडे से पिटाई की गई है। जगह-जगह काले निशान पड़ गए हैं और उसे बुखार भी आ गया है। जब वह प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत करने गईं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद प्रधानाध्यापक ने दवा के लिए 100 रुपये दिए थे, जिसे उन्हें लौटा दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर न्याय की मांग की है। मुंशीगंज प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



मामले की होगी जांच
खंड शिक्षा अधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि छात्रा की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed