फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gift of Pontoon bridge at Rangwa Ghat

Amethi News: रंगवा घाट पर पांटून पुल की सौगात

Mon, 13 Mar 2023 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gift of Pontoon bridge at Rangwa Ghat
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को गोमती नदी के रंगवाघाट पर 55.67 लाख रुपये की लागत से बने पांटून पुल का लोकार्पण किया। इस पांटून पुल से 25 हजार की आबादी के साथ ही पड़ोसी तीन जनपदों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर गोमती नदी के पार ग्राम पंचायत मटियारी कला है। इस ग्राम पंचायत के साथ ही आसपास की 50 हजार से अधिक की आबादी को आमघाट पुल, हलियापुर होते हुए 25 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता था। जिले के साथ ही सीमा से सटे अयोध्या, बाराबंकी व सुल्तानपुर जिले के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र के लोगों की मांग पर 55.67 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पांटून पुल का वर्ष 2021 में विधायक सुरेश पासी और सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने शिलान्यास किया था। करीब दो वर्ष बाद ग्राम पंचायत मटियारी कला के समीप गोमती के रंगवाघाट पर पांटून पुल बनकर तैयार हुआ। इस नवनिर्मित पीपे के पुल से सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी के साथ ही जिले के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोग मात्र 15 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आईं अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को रंगवाघाट पर नवनिर्मित पांटून पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जब तक यहां पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक पांटून पुल नहीं हटेगा। गौरतलब हो कि बारिश के दिनों में 16 जून से 14 अक्तूबर तक पांटून पुल खोल दिया जाएगा। बारिश व बाढ़ का खतरा समाप्त होते ही दोबारा पुल तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






जनता की समस्याएं सुनीं

औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल अतिथि गृह में दौरे के दूसरे दिन सांसद स्मृति ईरानी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने कठौरा स्थित रोड नंबर एक पर नवनिर्मित पिंक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी इलामारन जी. के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed