{"_id":"630672810c490f379f1c56d3","slug":"ggic-gauriganj-waved-in-table-tennis-amethi-news-lko6449619177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में जीजीआईसी गौरीगंज ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में जीजीआईसी गौरीगंज ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला स्तरीय तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के सभी वर्गीों में जीजीआईसी गौरीगंज का दबदबा कायम रहा तो अन्य स्कूलों के प्रतिभागियों ने भी विजेता सूची में नाम कायम करने में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेधावी खिलाडिय़ों को माध्यमिक शिक्षा विभाग पुरस्कृत व प्रशिस्त्र पत्र देकर सम्मानित करेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 36 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सत्र 2022-23 में खेल को अनिवार्य किया गया है। शैक्षिक कैलेंडर के साथ विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिता कैलेंडर जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार शहर स्थित जीजीआईसी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को डीआईओएस उदय प्रकाश मश्रि ने किया था।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौरीगंज की सूफिया बानों ने पहला तो अंशिका शर्मा ने दूसरा स्थान पर कर विजेता रहीं। इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में जीजीआईसी शुकुलबाजार की ऊषा पहले तो किरन दूसरे स्थान पर रहीं। डबल अंडर-19 बालिका वर्ग में जीजीआईसी बाजार शुकुल की वर्षा व वंदना पहले तो गौरीगंज की सेजल शर्मा व मंतशा दूसरे स्थान रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौरीगंज की सूफिया बानों व अंशिका शर्मा पहले तो इसी स्कूल की मुस्कान बानों व खुशी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग में शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह पहले तो राजकीय हाईस्कूल के सत्येंद्र कुमार दूसरे तो बालिका वर्ग में जीजीआईसी फुरसतगंज की काजल व खुशबू पहले तो जीजीआईसी गौरीगंज की अनुराधा गुप्ता व नत्या कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन समापन समारोह में माध्यमिक शिक्षा विभाग मेधावी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए प्रशिस्त्र पत्र देकर सम्मानित करेगा। विजई प्रतिभागी मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खेल प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा, प्रज्ञा शुक्ला, स्वामी शरण शुक्ल, राकेश कश्यप व सुरेंद्र प्रताप समेत सभी स्कूलों के शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।