फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gate number 2 of railway station closed, passengers worried

Amethi News: रेलवे स्टेशन का गेट नंबर दो बंद, यात्री परेशान

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gate number 2 of railway station closed, passengers worried
अमेठी। महाकुंभ में स्नान के लिए यात्रियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते गेट नंबर दो बंद कर दिया गया है। वहीं गेट संख्या एक के सामने मिट्टी का ढेर लगा हुआ है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जिले के स्टेशनों पर यात्रियों की सहूलियत को लेकर प्राथमिक चिकित्सा से लेकर वेटिंग रूम व अन्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन





अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमेठी रेलवे स्टेशन पर कई कार्य कराए जा रहे हैं। अगस्त में रेलवे की कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू किया, जिसके बाद प्लेटफार्म एक व दो पर शेड का निर्माण कार्य किया गया। रेलवे स्टेशन के बाहर पोर्च और परिसर सर्कुलेटिंग एरिया का काम करीब एक वर्ष पहले से शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन के प्रवेश दो के द्वार को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन



पोर्च के निर्माण में पिलर के बाद काम धीमा हो गया है। वहीं प्रवेश द्वार एक के सामने मिट्टी का ढेर भी गिरा दिया गया गया है, जिससे यात्रियों का वाहन स्टेशन के गेट से घूम कर नहीं जा पा रहा है। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुंदरीकरण व पोर्च बनाया जा रहा है। स्टेशन पर जो भी कमियां हैं, उसे दुरुस्त कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। निर्माणदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार को तय अवधि में काम समाप्त करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-



यात्रियों ने कहा, बहाल की जाएं सुविधाएं
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे सत्यम शुक्ल ने बताया कि एक वर्ष से प्रवेश द्वार बंद कर दिया, निर्माण कार्य भी सुस्त है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पद्मावत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री आशुतोष तिवारी ने बताया कि अमेठी स्टेशन पर एक वर्ष से यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। प्रवेश द्वार दो पर पोर्च निर्माण के चलते दो नंबर गेट को बंद कर दिया गया है। इंटरसिटी का इंतजार कर रहे यात्री अभिषेक मिश्र ने बताया कि दो प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। ऐसे में गेट संख्या एक से मिट्टी हटवाई जाए। साथ ही सुविधाएं बहाल की जाएं। यात्री राजेश ने कहा कि रैंप व फुटओवर ब्रिज की दूरी प्रवेश द्वार दो से नजदीक होती है, जिससे यात्रियों को आसानी होती थी। पर निर्माण गति धीमी होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। शेड निर्माण के चलते पर्याप्त प्रकाश नहीं होने से यात्री अंधेरे में ट्रेन पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed