फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gas agency issued route chart to control crowd

Amethi News: गैस एजेंसी ने भीड़ नियंत्रित करने को जारी किया रूट चार्ट

Mon, 30 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gas agency issued route chart to control crowd
अमेठी। रसोई गैस को लेकर बढ़ती भीड़ के बीच रविवार को प्रकाश गैस सर्विस ने व्यवस्था सुधारने के लिए नया कदम उठाया। एजेंसी ने कार्यालय पर सूचना बैनर लगाकर उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की।
विज्ञापन



बैनर में स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ता केवल गैस टोकन या परची तथा डिलीवरी कोड कार्य के लिए ही कार्यालय आएं। गैस आपूर्ति पहले की तरह घर-घर गाड़ियों से जारी रहेगी। गोदाम पर भीड़ से बचने और घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। एजेंसी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि गैस की उपलब्धता पर्याप्त है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए साप्ताहिक रूट चार्ट भी जारी किया गया। इसके अनुसार सोमवार से शनिवार तक अमेठी टाउन में आपूर्ति होगी। मंगलवार को धनापुर, ककवा, विशेषरगंज व बड़गांव क्षेत्र, बुधवार को टीकरमाफी, मिसरौली, सहजीपुर, ठेंगहा, हथकिला व भेंटुआ में गैस का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मुंशीगंज रोड, पनियार, थौरा, टिकरी व बंदोइया, शुक्रवार को चचकापुर, बिराहिमपुर, गंगौली, हथकिला, भेंटुआ, भीमी व संग्रामपुर क्षेत्र शामिल हैं। शनिवार को ककवा, धनापुर, महराजपुर, कोरारी, विशेषरगंज व बड़गांव में आपूर्ति होगी, जबकि रविवार को अमेठी, महराजपुर, ककवा, कोरारी व टीकरमाफी बाजार में गैस सिलिंडर की गाड़ियां भेजी जाएंगी। एजेंसी ने रूट चार्ट के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed