{"_id":"5f8c6cd88ebc3ea360757da3","slug":"gangster-attached-assets-worth-2-5-million-amethi-news-lko5459284148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर अपराधी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर अपराधी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय थाने के संभावा गांव निवासी गैंगेस्टर अपराधी की रविवार को गौरीगंज पुलिस ने अपराध से अर्जित करीब 25 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस ने मकान को सील करते हुए एक बोलेरो जीप व बाइक को जब्त कर लिया है।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जिले में लगातार की जा रही है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को चिन्हित करते हुए उसे कुर्क करने का निर्देश दिया गया है।
रविवार को प्रभारी निरीक्षण अरुण कुमार द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के गांव संभावा निवासी संजय यादव की करीब 25 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी। एसएचओ ने बताया कि संजय यादव पर बड़ी संख्या में आपराधिक केस दर्ज है। कहा कि वह वर्तमान में जिला जेल सुलतानपुर में बंद है।
विज्ञापन
कहा कि संजय ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर उससे अर्जित धन से 16 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का मकान, करीब आठ लाख रुपये कीमत की एक बोलेरो जीप व बाइक आदि रविवार को उसके घर पहुंचकर कुर्क कर दी गई।
सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मकान को सील कर दोनों वाहनों को थाने लाकर जब्त कर लिया गया है। कहा कि अब आरोपी को नोटिस दी जाएगी। जवाब में आरोपी द्वारा उक्त संपत्ति को सिद्ध नहीं कर पाने पर कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी कराई जाएगी।
सुलतानपुर जिले के शाहगंज निवासी भक्कू ऊर्फ अंसार अहमद पीपरपुर थाने में वर्ष 2019 में दर्ज एक केस में फरार चल रहा था। विवेचक के तमाम प्रयास के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने पिछले दिनों अंसार पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय एसओ प्रवीण सिंह ने शनिवार को बीकापुर बैरियर के समीप स्थित जयपुरिया स्कूल के सामने से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।