{"_id":"663bcba2062fd3292b0de044","slug":"fst-team-recovered-rs-52-thousand-from-the-car-amethi-news-c-96-1-lu11005-118310-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एफएसटी टीम ने कार से बरामद किए 52 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एफएसटी टीम ने कार से बरामद किए 52 हजार
Thu, 09 May 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन्हौना पुलिस टीम व एफएसटी (फ्लाईंग स्क्वायड टीम) ने मंगलवार की शाम क्षेत्र के हजारीगंज में चेकिंग के दौरान एक कार से 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद रुपये के बारे में गाड़ी सवार व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस के मुताबिक, इन्हौना थाने में तैनात एसआई छविनाथ यादव व जावेद अहमद एफएसटी के साथ इन्हौना इलाके के हजारीगंज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान कार की तलाशी ली गई तो उसमें डैशबोर्ड से 52 हजार रुपये रखे मिले। रुपयों के बारे में दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर 16 मकान नंबर जी 2 144 निवासी नरेंद्र कुमार गोयल कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। जिसके बाद पुलिस ने रुपये जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।