फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   From December 7, Intercity will run Padmavat from eight

सात दिसंबर से इंटरसिटी तो आठ से दौड़ेगी पद्मावत

Fri, 04 Dec 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
From December 7, Intercity will run Padmavat from eight
अमेठी। कोरोना को लेकर 22 मार्च से बंद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने सात दिसंबर से वाराणसी-लखनऊ अप/डाउन इंटरसिटी तो पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन आठ दिसंबर से शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विभाग का निर्देश मिलने के बाद ट्रेनों में आरक्षित टिककों की बुकिंग शुरू हो गई है। इंटरसिटी का संचालन शुरू होने से बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन के बीच रेल विभाग ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। ट्रेनों का संचालन बंद होने यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पिछले माह से छह जोड़ी ट्रेनों को पर्व स्पेशल के नाम से संचालित किया जा रहा है। ट्रेन संचालन के बावजूद दैनिक यात्रियों की असुविधा व विभाग की आय में कमी को देखते हुए रेल विभाग ने सात दिसंबर से लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को विद्युत चलित इंजन से तो प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस को आठ दिसंबर से प्रतापगढ़ से दिल्ली के बजाए आनंद विहार से वाराणसी के बीच गरीब रथ स्पेशल के नाम से चलेगी।
यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन (वाराणसी से दिल्ली मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार तथा दिल्ली से वाराणसी बुधवार, शुक्रवार व सोमवार) चलेगी। विभाग का निर्देश मिलने के बाद ट्रेनों पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। ट्रेनों में कन्फर्म आरक्षित टिकट पर ही यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इंटरसिटी का संचालन बहाल होने से दैनिक यात्रियों को तो पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली तक की यात्रा की सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने अप/डाउन इंटरसिटी व पद्मावत स्पेशल ट्रेन शुरू किए जाने की बात स्वीकार की है। अधीक्षक ने बताया कि विभाग की ओर जारी आदेश में पद्मावत एक्सप्रेस स्पेशल अप/डाउन का ठहराव सिर्फ अमेठी रेलवे स्टेशन पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed