फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Free pulses, oil and salt will be available with ration

राशन के साथ मिलेगी निशुल्क दाल, तेल व नमक

Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Free pulses, oil and salt will be available with ration
गौरीगंज (अमेठी)। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कोटे की दुकान से प्रति कार्ड राशन के साथ एक किलोग्राम निशुल्क दाल, तेल व नमक मिलेगा। कोविड काल से आर्थिक परेशानी झेल रहे जिले के 3.08 लाख उपभोक्ता योजना से लाभान्वित होंगे। दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पूर्ति विभाग वितरण को अमली जामा पहनाने में जुटा है। पूर्ति विभाग ने शासन को उपभोक्ताओं की सूची भेजते हुए आवंटन की मांग की है, तो विभाग दिसंबर माह से मार्च माह तक पर्यवेक्षक की निगरानी में वितरण की व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत निर्धारित दर पर नियमित राशन देने के साथ ही कोविड संक्रमण काल से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह में एक बार निशुल्क तो एक बार निर्धारित रेट पर राशन वितरित किया जा रहा है। योजना से जिले के 70,378 अंत्योदय के तो 2,37,931 पात्र गृहस्थी कार्डधारक लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

राशन वितरण के साथ ही शासन ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व पर चार माह राशन के साथ प्रति कार्ड नमक व दाल (एक-एक किलोग्राम) व एक लीटर तेल देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषण के बाद शासन व पूर्ति विभाग इसे अमली जामा पहनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए संयुक्त सचिव विनोद कुमार ने पूर्ति विभाग से कार्डधारकों की सूचना के साथ ही ब्लॉकवार व दुकानवार आवंटन तैयार करने का निर्देश दिया है। संयुक्त सचिव का पत्र मिलने के बाद पूर्ति विभाग ने शासन को सूची भेजते हुए आवंटित करने की मांग की है। शासन से तेल, नमक व दाल का आवंटन प्राप्त होने के बाद विपणन गोदामों से कोटे की दुकान पहुंचाने के बाद पूर्ति विभाग जिले में संचालित 764 कोटे की दुकान से प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन की मदद से पर्यवेक्षक की निगरानी में दिसंबर से मार्च माह तक वितरण करेगा।
वितरण की होगी जांच
कोटे की दुकान से दिसंबर से मार्च माह तक राशन के साथ वितरित होने वाला प्रति कार्ड प्रत्येक कार्ड पर एक किलो आयोडीन युक्त नमक, दाल या चना तथा एक लीटर सरसों तेल या रिफाइंड ऑयल की गुणवत्ता एफएसएसएआई के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। वितरित होने वाले खाद पदार्थ के मानक के साथ वितरण की क्रॉस चेकिंग जिला प्रशासन की ओर से नामित अफसर वितरण के दौरान करेंगे। जांच में खाद पदार्थ की गुणवत्ता सही नहीं होने या वितरण में अनियमितता पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
नेफेड को मिली आपूर्ति की जिम्मेदारी
कोटे की दुकानों पर दिसंबर से मार्च तक निशुल्क वितरित होने वाले दाल, नमक व तेल के आपूर्ति की जिम्मेदारी शासन से नेफेड एजेंसी को दी गई है। नामित एजेंसी मानक के अनुसार खाद पदार्थों की आपूर्ति ब्लॉक गोदामों तक पहुंचाएगी। जहां से कोटेदार सामग्री का उठान कर वितरण करेंगे।

ब्लॉकवार राशन कार्ड
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्डपात्र गृहस्थी कार्ड
गौरीगंज 5668 23229
शाहगढ़ 3136 12338
जामो 6619 26394
अमेठी 4518 18333
भेटुआ 4131 13767
भादर 4640 18764
संग्रामपुर 3471 12772
मुसाफिरखाना 6812 20522
जगदीशपुर 7916 36508
बाजार शुकुल 6628 24373
तिलोई 5209 22061
बहादुरपुर 2687 18333
सिंहपुर 8351 27472
नपं अमेठी 152 1829
नपं मुसाफिरखाना 116 1044
नगर पालिका जायस 134 3656
.............................................................................
योग - 70378 - 2,37,931
...........................................................................
नियमानुसार होगा वितरण
डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर से मार्च माह तक उपभोक्ताओं को राशन के साथ प्रतिकार्ड एक किलोग्राम निशुल्क दाल, नमक व तेल का वितरण किया जाएगा। शासन को कार्डधारकों की सूची प्रेषित की जा चुकी है। शासन से ब्लॉक गोदामों पर आपूर्ति मिलने के बाद कोटे की दुकानों पर पहुंचाया जाएगा। जहां पर्यवेक्षक की निगरानी में कोटेदार को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से वितरण करने का निर्देश दिया गया है। वितरण में लापरवाही या अनियमितता बरतने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने उपभोक्ताओं से कोटेदार के ओवररेटिंग करने या निर्धारित खाद सामग्री का वितरण नहीं करने की दशा में सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed