{"_id":"60158c278ebc3e56901af69a","slug":"four-police-team-investigating-brijesh-murder-case-amethi-news-lko562358876","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजेश के हत्यारों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजेश के हत्यारों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। भाजपा के बूथ पदाधिकारी बृजेश सिंह के हत्यारों को पुलिस तीन दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस का कहना है कि चार टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। उधर हत्या के बाद उपजे तनाव को देखते हुए मृतक के साथ ही नामजद आरोपियों के घर व प्रतिष्ठान पर पुलिस बल तैनात है।
संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे भुलई गांव निवासी बृजेश सिंह की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार को दिन भर बृजेश के परिवारीजन आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे।
पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया। शनिवार को भी पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। अधिकारियों का कहना है कि सीओ अर्पित कूपर के पर्यवेक्षण में चार टीमें जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए मृतक के घर के साथ ही नामजद आरोपी के घर तथा उसके तीन प्रतिष्ठानों पर पुलिस बल तैनात है। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं।
नामजद आरोपी के पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग
बृजेश की हत्या में नामजद ज्ञान सिंह के पिता धर्मपाल सिंह ने पुत्र व भतीजों को फंसाने का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग एसपी दिनेश सिंह को एक पत्र देकर की है।
धर्मपाल ने कहा है कि 2015 में पंचायत चुनाव से ठीक पहले बृजेश के करीबी पंकज सिंह ने अपने पैर में गोली मारकर इंद्र प्रकाश के नाम केस दर्ज कराया था जो जांच में गलत पाया गया।