फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four lakh people faced power crisis

Amethi News: चार लाख लोगों ने झेला बिजली संकट

Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four lakh people faced power crisis
 अमेठी के गोपालपुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर गिरा आम का पेड़। स्रोत: - स्थानीय
अमेठी सिटी। तेज हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिले के 10 उपकेंद्रों से जुड़े करीब चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार दोपहर तक कई उपकेंद्रों की लाइनों में आए फॉल्ट ठीक नहीं किए जा सके।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को गौरीगंज के दरपीपुर के पास 33 केवीए हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से अमेठी, पीठीपुर, बेनीपुर, खेरौना सहित छह उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गए। रात करीब 9:30 बजे हाईटेंशन लाइन दुरुस्त हुई तो उपकेंद्रों पर आपूर्ति बहाल हुई। अमेठी उपकेंद्र के गोपालपुर, पंडित का पुरवा बनियानी में लाइन पर पेड़ गिरने से पांच खंभे टूट गए, जिससे आवास विकास सहित कई गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। 50 हजार से अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार देर शाम किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन




पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोरारी, रामगढ़, कोहरा संग्रामपुर, गंगौली, महराजपुर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को रातभर बाधित रही। कोरारी फीडर पर नुवावां, वनसत्ती, दरखा के पास लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण करीब 60 से अधिक गांवों की आपूर्ति पूरी रात बंद रही। करीब एक लाख से अधिक लोग परेशान रहे। वहीं गंगौली फीडर पर गंगौली व बढ़ईपुर गांव के पास पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जेई रवि कुमार ने बताया कि बिजली के पांच खंभे टूट गए हैं। आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जामों उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बारिश के बाद बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ लाख लोग रातभर मच्छर व उमस भरी गर्मी के बीच रतजगा करने को मजबूर हुए। शुक्रवार देर शाम तक बिजली संकट बना रहा।





18 घंटे गुल रही बिजली

जगदीशपुर (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात 12 बजे बंद हो गई। शुक्रवार देर शाम आपूर्ति चालू हुई। एसडीओ अनमोल सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। (संवाद)





बिजली की आवाजाही ने बढ़ाई परेशानी

भादर (अमेठी)। पीपरपुर विद्युत उपकेंद्र के नरायनपुर फीडर स्थित सोनारी, अग्रेसर, सांगापुर आदि गांवों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक बार-बार कटौती की जा रही है। वहीं भोजपुर के दहियावा सहित कई गांवों में रात में पांच से सात घंटे विद्युत कटौती की गई। जेई रवि सिंह ने कहा कि तेज हवा व बारिश की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed