फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four injured including father and son in jackal attack

Amethi News: सियार के हमले में पिता-पुत्र समेत चार घायल

Sun, 29 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four injured including father and son in jackal attack
संग्रामपुर के चक्रधरपुर गांव में सियार के हमले में घायल पिता व पुत्र। 
अमेठी सिटी। जिले के संग्रामपुर व मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में सियार के हमले में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन



संग्रामपुर ब्लॉक के चक्रधरपुर गांव निवासी पुत्तीलाल का मकान गांव के बाहर है। घर पर बकरी बंधी थी। पीड़ित के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे सियार ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के चिल्लाने पर पुत्तीलाल दौड़े तो सियार ने उन पर हमला कर दिया। पिता को बचाने में सियार ने उनके बेटे प्रेमलाल (15) को भी घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार होने पर दोनों घर आ गए।
विज्ञापन


वन दरोगा रणवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों के बताए अनुसार झाड़ियों में तलाश की तो सियार मृत पड़ा मिला। बताया कि ग्रामीणों ने सियार के पागल होने की बात कही है। कहा कि मृत सियार को संग्रामपुर पशु चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सियार पागल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मुसाफिरखाना के डारीडीह मजरे रामशाहपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री अंतिमा (18) घर पर सो रही थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार भोर करीब साढ़े तीन बजे सोते समय एक सियार ने अंतिमा को काटकर घायल कर दिया। वहीं, पड़ोस के गांव झखरकटा निवासी राधेश्याम का पुत्र जयंत (18) बरामदे में सो रहा था। सियार ने हमला कर उसको भी घायल कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को दौड़ा कर पीटकर मार दिया।


दोनों घायलों को शाहगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि मामला सज्ञान में नहीं है। कहा कि संबंधित गांवों में तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कौन सा जानवर था, इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed