फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four Accused Fleeing After Firing at Police Arrested

Amethi News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four Accused Fleeing After Firing at Police Arrested
गौरीगंज थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रघुपुर गांव के पास रविवार रात पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बोलेरो सवार चार आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और स्कूल से चोरी किया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि गौरीगंज बाईपास पर संदिग्ध बोलेरो को रोकने का संकेत दिया गया। इस पर वाहन सवार लोग भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर पूरे पासी मजरे जंगल रामनगर निवासी नितिन उर्फ दन्ना पासी, मिश्रौली निवासी परमानंद यादव, पचेहरी निवासी राज यादव और तेजी का पुरवा निवासी सलमान को पकड़ लिया।
विज्ञापन



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोलेरो की नंबर प्लेट बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में राजापुर कौहार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से लैपटॉप, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, गैस पाइप और पाइप का बंडल चोरी करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मिश्रौली मोड़ के पास एक खाली मकान से चोरी का सामान बरामद कर लिया। लैपटॉप तोड़कर फेंक देने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार नितिन उर्फ दन्ना पासी पर रायबरेली और अमेठी में हत्या के प्रयास समेत पांच रिपोर्ट दर्ज हैं। परमानंद पर आठ, सलमान पर चार और राज यादव पर एक रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed