{"_id":"65aad35568ca087b9505cb14","slug":"former-so-did-not-come-in-the-case-of-former-minister-gayatri-prajapati-amethi-news-c-13-1-lko1039-579677-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के केस में नहीं आए पूर्व एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के केस में नहीं आए पूर्व एसओ
Sat, 20 Jan 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ छह फरवरी 2017 को अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
आरोप है कि पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ सैंठा चौराहे पर बिना अनुमति जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। सरकारी वकील कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि कोर्ट ने केस दर्ज कराने वाले पूर्व एसओ आरपी शाही को तलब किया था लेकिन वे शुक्रवार को नहीं आए। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि नियत कर दी है। (संवाद)