फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former MLA Tejbhan Singh passes away.

Amethi News: पूर्व विधायक तेजभान सिंह का निधन

Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Tejbhan Singh passes away.
पूर्व विधायक गौरीगंज तेजभान सिंह (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता दादा तेजभान सिंह का शनिवार को लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पहचान अमेठी की राजनीति के दादा के रूप में थी।
विज्ञापन





वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। जामों ब्लॉक के अचलपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए दिनभर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



राजकीय सम्मान के साथ रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। तेजभान सिंह ने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने। भाजपा के गठन के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1991, 1993 तथा 1996 में लगातार तीन बार गौरीगंज से विधायक निर्वाचित हुए। सादगी और स्पष्टवादिता उनकी पहचान रही।




उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed