फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former block chief filed surrender application

Amethi News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दाखिल की सरेंडर अर्जी

Thu, 04 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Former block chief filed surrender application
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर के अशफाक हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। आरोपी को स्वयं सरेंडर करने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने सरेंडर अर्जी दाखिल की। एडीजे सप्तम ने पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सत्यापन कराते हुए सुनवाई के लिए आठ मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला में आपसी विवाद को लेकर वर्ष 2018 में विजया बैंक के पास अशफाक अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता अंसार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह समेत कई पर हत्या का केस दर्ज किया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सुभाष यादव की जमानत सेशन कोर्ट से खारिज हो गई थी। बाद में हाईकोर्ट लखनऊ की बेंच ने जमानत दे दी थी। मृतक के पिता अंसार अहमद ने हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। वर्तमान में यह मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश पंचम की कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया। कोर्ट ने जमानत पर रिहा आरोपी को आत्म समर्पण करने और विचारण न्यायालय को मुकदमे का निस्तारण एक साल में करने का आदेश पारित किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख आत्म समर्पण की अर्जी लेकर कोर्ट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed