फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flood like situation in Gunnaur even after 24 hours

Amethi News: गुन्नौर में 24 घंटे बाद भी बाढ़ जैसे हालात

Tue, 17 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Gunnaur even after 24 hours
मुसाफिरखाना के गुन्नौर गांव में हुआ जलभराव। -संवाद
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गुन्नौर गांव में माइनर की पटरी बंध जाने के बाद भी गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अधिकतर खेतों से पानी निकल गया है, लेकिन गांव की गलियों में पानी भरा है। गांव के तालाब भी लबालब हैं।
विज्ञापन




शनिवार की रात गुन्नौर माइनर की पटरी कट गई थी। इससे करीब 20 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था। सिंचाई विभाग ने रविवार की दोपहर पटरी को बंधवा दिया था, लेकिन 24 घंटे बाद भी गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। गांव के राम प्रकाश की पशुशाला में पानी भरा है। इसी में चारा काटने की मशीन भी है। पशुशाला में पानी भरा होने से चारा काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



रोघई के घर के पास का हैंडपंप पानी में डूबा हुआ है, जिसके चलते लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए पानी में घुसना पड़ रहा है। कमोबेश यही हाल फसलों का है। अधिकतर खेतों से पानी निकल गया है, जबकि कुछ में जलभराव की स्थिति बनी है। ग्रामीण प्रदीप सिंह ने बताया कि खेतों में भरे पानी को सूखने में कुछ वक्त लगेगा। खेतों में पानी भरे रहने से फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed