{"_id":"63138aeb86e8be02e02ff44a","slug":"five-students-of-kgbv-sangrampur-fall-ill-amethi-news-lko646635390","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी संग्रामपुर की पांच छात्राएं हुईं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी संग्रामपुर की पांच छात्राएं हुईं बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर में शनिवार को अलग-अलग कक्षाओं की पांच छात्राओं के बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया। छात्राओं का सीएचसी में उपचार कराने के बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर स्कूल भेज दिया गया। जिम्मेदार गर्मी और उमस के कारण छात्राओं के बीमार होने की वजह बता रहे हैं।
ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को स्कूल में पंजीकृत छात्रा लकी गुप्ता (12), शशिपाल (11), अंकिता (10), अंजलि (11) व गुड़िया (12) बीमार हो गईं। बीमार छात्राओं में उल्टी, दस्त व बुखार के लक्षण दिखने पर स्कूल में हड़कंप मचा गया। छात्राओं के बीमार होने पर वार्डेन ने तत्काल बीमार छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया। जहां ओपीडी में उपचार व दवा दिलाने के बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर वापस स्कूल लाया गया।
वार्डन सीमा ने बताया कि तीन साल से विद्यालय के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर से विद्यालय का कनेक्शन नहीं हो पाया। गांव की लाइन से विद्यालय का कनेक्शन किया गया है। कई साल से लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है। ऐसे में हर साल गर्मी में छात्राओं को परेशानियां उठानी पड़ती है। पूरे सीजन सर दर्द, उल्टी दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके साथ ही अध्यापिका भी गर्मी से परेशान रहती हैं। बताया कि अप्रैल माह के बाद विद्यालय में स्वास्थ्य टीम जांच के लिए भी नहीं आई है।
विज्ञापन
रोस्टर के अनुसार जाती है टीम
संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी में आरबीएसके टीम जाती है। उनका माइक्रो प्लान बना हुआ है। जिस दिन उनका रोस्टर रहता है वे उस दिन जांच के लिए विद्यालय जाते हैं। साल भर का उनका प्लान बनाया जाता है। कहा यदि ऐसा है तो प्लान देखकर आरबीएसके टीम को विद्यालय भेजा जाएगा।
लगाए जाएंगे तीन नए पोल
विद्युत उपकेंद्र जिरहा बड़गांव के जेई दर्पण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक इसकी जानकारी उन्हें नही थी। कोई शिकायत भी नहीं मिली थी। कहा कि आज ही सूचना मिलने पर लाइनमैन को भेजा गया था। मौके पर तीन पोल टूटे मिले हैं। टूटे पोल को बदलकर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
दूर कराई जाएगी समस्या
बीएसए संगीता सिंह ने कहा किस्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए सुविधा युक्त माहौल में बालिकाओं को शिक्षित किया जाएगा। पावर कार्पोरेशन से भी संपर्क कर लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।