{"_id":"661f041b4849babee1016b26","slug":"five-professional-trades-will-be-taught-in-gic-amethi-news-c-96-1-ame1002-116974-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जीआईसी में होगी पांच व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जीआईसी में होगी पांच व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई
Wed, 17 Apr 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 36 राजकीय इंटर कॉलेजों के छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अब रोजगार का हुनर भी सिखाया जाएगा। इस शैक्षिक सत्र से पांच व्यावसायिक ट्रेड शुरू किया जा रहा है। छात्र अपनी मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण ले सकेंगे। कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका लाभ कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगा।जिले में 36 राजकीय विद्यालयों में करीब 48 हजार विद्यार्थी कक्षा नौ से इंटर तक शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच ट्रेड में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इन विद्यालयों में सत्र में कक्षा-11 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी व्यावसायिक ट्रेड का प्रशिक्षण ले सकेंगे। विद्यार्थियों को कंप्यूटर, फल, खाद्य संरक्षण, टेक्सटाइल डिजाइन और बेकरी कन्फेक्शनरी का दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अगस्त माह से शुरू किया जाएगा।
कक्षा-11 में प्रवेश लेने छात्रों को मिलेगा लाभ इंटर कॉलेजों में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का इसका लाभ मिलेगा। जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। शिक्षा के बाद वह स्वयं का रोजगार भी कर सकेंगे।
रीता सिंह-जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
कक्षा-11 में प्रवेश लेने छात्रों को मिलेगा लाभ इंटर कॉलेजों में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का इसका लाभ मिलेगा। जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। शिक्षा के बाद वह स्वयं का रोजगार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
रीता सिंह-जिला विद्यालय निरीक्षक