फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five people fall ill due to food poisoning

Amethi News: फूड पॉयजनिंग से पांच लोग बीमार

Wed, 10 Dec 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Five people fall ill due to food poisoning
अमेठी सिटी। पूरे गलकटा मजरे ताला गांव में फूड पॉयजनिंग के चलते सोमवार देर रात एक परिवार के चार लोग व एक चालक बीमार हो गए। सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में भर्ती करवाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर देख मंगलवार सुबह एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



ब्लॉक अमेठी के पूरे गलकटा मजरे ताला गांव निवासी सत्यदेव तिवारी (63), सुनीता तिवारी (58), जितेंद्र तिवारी (55) और आराधना तिवारी (20) व वाहन चालक श्याम भत्रा (45) सोमवार रात भोजन कर सो गए। सुनीता तिवारी के अनुसार सोमवार शाम घर में जौ, बाजरा, चना, मटर, कोदो, मक्का आदि की मिक्स रोटी के साथ बैगन-आलू का चोखा बना था। उसी दिन मिक्स आटा चक्की से पिसवाकर आया था।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वह व उनके पति सत्यदेव, बेटी आराधना, देवर जितेंद्र और चालक श्याम भत्रा ने मिक्स रोटी व चोखा खाया था। शेष घर के दो लोगों ने गेहूं की रोटी व चावल-दाल खाई थी। बताया कि मिक्स रोटी व चोखा खाने वाले सभी पांचों लोगों को आधे घंटे बाद से उल्टियां होनी शुरू हो गईं। कई बार उल्टी व दस्त जाने के बाद सभी बीमार होकर अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार के अन्य लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद से रात 11 बजे सभी को संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह सत्यदेव और जितेंद्र की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं दिखा। हालांकि चिकित्सकों ने सत्यदेव की हालत को गंभीर देख रायबरेली एम्स रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed