फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   firing

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, रेफर

Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
firing
अमेठी। क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार युवक को घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ताला निवासी राहुल सिंह (29) शुक्रवार शाम करीब चार बजे कार से दो दोस्तों के साथ महराजपुर बाजार गया था। महराजपुर बाजार में कई बाइक पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने राहुल की कार के सामने अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। आरोप है कि मामूली बात के बाद बाइक सवार युवकों ने डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों में एक ने राहुल को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल के साथ कार में मौजूद युवक भाग निकले। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने राहुल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ अर्पित कपूर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ के मुताबिक राहुल के दो साथियों से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। राहुल के पिता नरेंद्र बहादुर सिंह सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। राहुल अपने पिता के साथ एजेंसी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed