फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire in the house, goods burnt to ashes

Amethi News: मकान में लगी आग, सामान राख

Thu, 05 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house, goods burnt to ashes
 गौरीगंज के असैदापुर में मंगलवार रात लगी आग से जला सामान। -स्रोत : परिजन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर एफसीआई गोदाम के पास स्थित मकान में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि किराये पर रह रहे भाई-बहन का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। हादसे के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


असैदापुर निवासी संतोष मिश्रा के मकान में शिक्षिका प्रीति तिवारी अपने भाई के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। उनका भाई एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। हादसे के वक्त युवक मंदिर में पूजा करने गया था और प्रीति पड़ोस में थीं, तभी अचानक घर में आग लग गई।
विज्ञापन


जब तक लोगों को जानकारी मिलती, आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी, पानी की टंकी और पाइपों के सहारे एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद अग्निशमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता प्रीति तिवारी ने बताया कि आग से घरेलू सामान, जरूरी दस्तावेज सहित करीब 3.5 लाख का सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि किचन के दूसरी ओर होने के चलते गैस सिलिंडर तक आग नहीं पहुंच पाई जिससे बड़ा हादसा टल गया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि बुधवार को पीड़िता थाने आई थीं। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed