{"_id":"67245d8389e0cbe4480b1b7e","slug":"fire-in-electronic-showroom-in-amethi-loss-of-more-than-10-lakhs-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; वजह का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; वजह का पता नहीं
Fri, 01 Nov 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:18 AM IST
सार
अमेठी में देर रात इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। फायर कर्मियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
fire in electronic showroom
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में बृहस्पतिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानदार का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
मुसाफिरखाना कोतवाली इलाके के कस्बा इसौली रोड पर मोहम्मद इरफान का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। जिसमें वो पंखे, केबल और इलेक्ट्रिक सामानों का व्यवसाय करते हैं। देर शाम इरफान दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
देर रात करीब 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटों को निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने इरफान को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही इरफान मौके पर पहुंचे और किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से शटर को उठाया और देखा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

Trending Videos
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से दुकानदार का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पूरे मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।