फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire breaks out in hardware shop, goods worth four lakhs burnt

Amethi News: हार्डवेयर दुकान में लगी आग, चार लाख का सामान जला

Mon, 23 Oct 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hardware shop, goods worth four lakhs burnt
तिलोई : जायस कस्बे में दुकान में लगी आग के बाद जला सामान।-संवाद
जायस थाने के सदली गुंबज के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलोई (अमेठी)। जायस में सदली गुंबज के पास रविवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से हार्ड वेयर दुकान में आग लग गई। आग की लपटें व काला धुआं निकलता देख घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान पर मौजूद सामान जलकर राख हो गया।
जायस कस्बे के निवासी इरफान घर में भूतल पर अलीजा स्टील हार्डवेयर की दुकान करती है। घर के ऊपरी फ्लोर पर परिजन रविवार की शाम भोजन कर सो रही थी। रविवार रात इरफान को उलझन सी हुई तो उसने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो भूतल में बनी हार्डवेयर की दुकान से आग की लपटें व काला धुंआ का गुबार निकल रहा था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। इस दौरान हार्डवेयर दुकान में रखे लकड़ी के सामानों में आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोग दहशत में आ गए थे। फायर बिग्रेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने तक दुकान पर रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित इरफान के अनुसार घटना के करीब तीन से चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शटर बंद होने से दुकान आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। पीड़ित ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed