फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fire amethi three house

Amethi News: आग से तीन घरों की गृहस्थ जली, दो मवेशी भी झुलसे

Sat, 08 Apr 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
fire amethi three house
आग से जली गेहूं की फसल।
अमेठी। जिले में हुई अलग-अलग आग की घटना में तीन मकानों में रखा गृहस्थी का सामान व दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। अग्निकांड की घटनाओं में कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों व फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी दयाराम के मकान में शुक्रवार की देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना में दयाराम की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

शाहगढ़ के लोनियापुर निवासी पवन कोरी के छप्पर युक्त मकान में शनिवार को आग लग गई। घटना में पवन की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इधर, जगदीशपुर के माझगांव निवासी महेश कुमार के छप्पर युक्त मकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। घटना में महेश की भी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र रामगंज के रायपुर में शुक्रवार देर शाम राजकुमार मौर्य की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भेटुआ के घुरहा गांव निवासी राम अवध मिश्र के गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना में करीब तीन बीघा फसल जलकर खाक हो गई। वहीं पूरे पांडेय का पुरवा स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। आग जब तक विकराल रूप धारण करती लोगों ने उस पर काबू पा लिया।

अमेठी के गोसाईगंज गांव में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में फसल का मामूली नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है।

शार्ट सर्किट से आग में मुआवजे का नियम
विद्युत वितरण खंड-2 के एक्सईएन शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से होने वाली जिन घटनाओं की सूचना तहसील से मिलती है। उनके आधार पर पॉवर कॉपोरेशन से धन की डिमांड भेजी जाती है। धन मिलने के बाद मंडी समिति की ओर से निर्धारित दर के आधार पर सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed