फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   FIR on three including Pradhan for grabbing government money

Amethi News: सरकारी धन हड़पने में प्रधान सहित तीन पर एफआईआर

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR on three including Pradhan for grabbing government money
जगदीशपुर (अमेठी)। फर्जी रिपोर्ट तैयार कर सरकारी धन के गबन के मामले में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पंचायत राज विभाग ने मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने यह मामला आया था। बड़ागांव मजरे हुसैनगंज गांव निवासी अभिनंदन गुप्ता ने ग्राम पंचायत में हो रहे कागजों पर विकास कार्य व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। कहा था कि शिकायत पर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सीडीओ सान्या छाबड़ा को पूरे प्रकरण में केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन

अभिनंदन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें ग्राम प्रधान नन्हू, गांव के ही फरहान हुसैन उर्फ मोनू तथा पंचायत सचिव धीरेंद्र सिंह के साथ विकास कार्य नहीं करने को आरोप लगाया। कहा कि विकास कार्यों की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर तीनों ने सरकारी धन का गबन कर लिया है। पुलिस ने प्रधान व सेक्रेटरी समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed