{"_id":"66cf99c51878ac528e04bb64","slug":"final-rehearsal-of-convocation-parade-at-crpf-center-amethi-news-c-96-1-ame1002-124535-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीआरपीएफ सेंटर में दीक्षांत परेड का फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीआरपीएफ सेंटर में दीक्षांत परेड का फाइनल रिहर्सल
Thu, 29 Aug 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
रिहर्सल करते सीआरपीएफ के जवान
अमेठी सिटी। जिले के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे जवानों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। आगामी 30 अगस्त को पास आउट किया जाएगा। बुधवार को सीआरपीएफ सेंटर में दीक्षांत परेड को लेकर फाइनल रिहर्सल किया गया।
जवानों की 44 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। यहां 1379 जवान प्रशिक्षण ले रहे थे। रिहर्सल के दौरान दीक्षांत परेड को लेकर अंतिम दीक्षांत परेड की तरह की व्यवस्थाएं की गई थीं। परेड की सलामी लेने से लेकर जवानों की ड्रिल, दुरुस्त वर्दी और लेआउट पूरी तरह पास आउट परेड की तरह किया गया था।
दीक्षांत परेड के रिहर्सल में पुलिस उपमहानिरीक्षक व प्राचार्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रास बिहारी सिंह ने परेड की सलामी ली। 16 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए 14वें बैच के जवानों काे 44 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुए निरीक्षक कमलेश सिंह बताया कि आगामी 30 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे से होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कमांडेट अमित कुमार सिंह, कमांडेंट आरटीसी आनंद सिंह, परेड कमांडर दीपक सिंह व विवेक पटेल आदि मौजूद रहे।