{"_id":"654d2cc2cf166bd3e50096f4","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-nine-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-8544-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल
Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। भूमि विवाद को लेकर पूरे भाले गांव मेंं बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मार-पीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालात की नाजुक है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है। बाजार शुकुल के पूरे भाले गांव निवासी श्रीचंद्र व रामकुमार के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीण जब तक बीच-बचाव कराते तब तक एक पक्ष के श्री चंद, रामकुमार, सपना, फूलचंद व सुखराजा तथा दूसरे पक्ष से रामकुमार, हरिश्चंद्र, रामचंद्र व अंजनी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने श्रीचंद्र, फूलचंद्र व सपना व दूसरे पक्ष के रामकुमार व हरिश्चंद्र की हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरीगंज जिला अस्पताल सिर्फ श्रीचंद्र, फूलचंद्र व सपना ही पहुंचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है। एसओ अवनीश कुमार चौहान ने केस दर्ज होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।