फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Field ready, seeds not available for paddy nursery

Amethi News: खेत तैयार, धान नर्सरी के लिए नहीं मिले बीज

Mon, 06 May 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Field ready, seeds not available for paddy nursery
खेतों में भरा गया पानी।
अमेठी सिटी। रबी की फसल के बाद अब खरीफ के लिए तैयारी जोरों पर है। किसानों ने धान की नर्सरी के लिए खेत पानी से भर दिया है, लेकिन विकासखंड के सरकारी क्रय केंद्रों तक धान का बीज नहीं पहुंच पाया है। किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर बीज खरीदना मजबूरी है। धान के फसल की तैयारी जिले के कई गांवों में हो रही है। इसके लिए सबसे पहले खेत तैयार करने का कार्य हो रहा है। खेतों की जोताई के बाद सिंचाई का कार्य हो रहा है, लेकिन अभी तक सरकारी क्रय केंद्र पर बीज का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

गौरीगंज विकास खंड में बीज गोदाम के प्रभारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि किसान धान के बीज के बारे में पता करने के लिए नियमित रूप से पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ कारणवश अभी तक धान व ढैंचा का बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। दो सप्ताह में धान का बीज मिलने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि 30 मई तक बीज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed