{"_id":"667c8bb6864ae387560074d4","slug":"fed-up-with-the-problems-protested-in-kanshiram-colony-amethi-news-c-96-1-gon1004-121031-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कांशीराम कॉलोनी में समस्याओं से तंग आकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कांशीराम कॉलोनी में समस्याओं से तंग आकर किया प्रदर्शन
Thu, 27 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
जायस (अमेठी)। पेयजल, सफाई तथा अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कांशीराम कालोनी मुंशीगंज चौधराना निवासी लोगों ने बुधवार दोपहर नगर पालिका के सामने प्रदर्शन किया।
महिलाओं में नीतू, शांति, सफदन, रुखसाना, शाहजहां, गुड़िया ने बताया कि वह आवास विहीन हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कांशीराम कॉलोनी मुंशीगंज के लिए आवास आवंटन का लाभ उन्हें भी दिया जाए। 150 परिवार कॉलोनी में सात वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन उन्हें लाइट, पानी कुछ भी नहीं मिल रहा है। कॉलोनी में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, लेकिन दोनों अरसे से खराब पड़े हैं। सफाई व्यवस्था भी चौपट है। कालोनी में शौचालय न होने से वे खुले में शौच को मजबूर हैं।
संतोषी, फूलजहां, शफीकुन, अजय, सबीना, ममता, नाजिमा, पूजा, अकबरी ने बताया कि समस्या लेकर नगर पालिका जाने पर उन्हें धमकाया जाता है कि कालोनी से निकाल देंगे। नगर पालिका के इओ रवींद्र मोहन ने बताया कि महिलाओं की समस्या का समाधान बहुत जल्द होगा, फिलहाल दो टैंकर पानी भेजा जा रहा है।