Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fChandan single-handedly took the life of the entire family with a pistol.

Amethi News: चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली पूरे परिवार की जान

Sat, 05 Oct 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
fChandan single-handedly took the life of the entire family with a pistol.
सोशल मीडिया पर वायरल मृतका व आरोपी के साथ तस्वीर का स्क्रीनशॉट।
अमेठी सिटी। पुलिस के अनुसार चंदन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। चारों को सात गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व नौ खोखे बरामद हुए थे। हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चंदन ने एक पिस्टल के साथ अलग से दो मैगजीन रखी थी। परिवार को मारने के दौरान उसने एक मैगजीन खाली कर दी और दूसरी भी लोड कर उससे भी फायरिंग की। वहीं, शुक्रवार को एएसपी हरेंद्र प्रताप ने महज सात खोखा बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद हुए हैं। उनका दावा है कि घटना को अकेले चंदन ने ही अंजाम दिया। वह बुलेट से आया था।
विज्ञापन






कमरे में नहीं, आंगन व सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव



चंदन ने शिक्षक परिवार को बचाव का कोई मौका नहीं दिया। उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम का कहना है कि शिक्षक, उनकी पत्नी और एक बेटी के शव आंगन में पड़े मिले थे। सभी को गोलियां लगी थीं। इस बीच शायद बड़ी बेटी सृष्टि ने बचाव की कुछ कोशिश की होगी, तो वह आंगन में ही जीने की तरफ भागने की कोशिश की, जहां उसका शव पड़ा था। घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर संचालित करने वाले अंबरीश जायसवाल ने बताया कि हम दुकान पर थे। अचानक फायरिंग हुई तो पहले लगा कि मंदिर में कार्यक्रम के चलते आतिशबाजी हो रही है, लेकिन जब एक मकान से गोली चलने का आभास हुआ तो दुकान का शटर गिरा दिया और कुछ लोगों के साथ उधर बढ़े। पीछे से पुलिस भी आ गई। मकान में जाकर देखा तो चारों के शव पड़े थे। पास ही कारतूस के नौ खोखे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article