फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Faults increased after rain; power crisis for eight hours.

Amethi News: बारिश के बाद फॉल्ट बढ़े, आठ घंटे तक बिजली संकट

Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Faults increased after rain; power crisis for eight hours.
बिजली ठीक करता कर्मचारी
अमेठी सिटी। बारिश के बाद जिले में लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग बढ़ने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। निर्धारित रोस्टर के बावजूद कई क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस के बीच उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। धान की रोपाई, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली बुधवार को लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग के नाम कटौती हुई। शुकुलपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर नीम का पेड़ गिरने से सुबह 8:58 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद दोपहर 12:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करपिया उपकेंद्र भी सुबह 8:15 बजे ब्रेकडाउन होने से प्रभावित रहा। मरम्मत के बाद सुबह नौ बजे बिजली चालू की गई। पनियार पावर हाउस क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार तक छह घंटे से अधिक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना, जामों, मऊ, बेनीपुर, अमेठी, जायस, जगदीशपुर, तिलोई और सेमरौता उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन मिलाकर करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बारिश के बाद ओवरलोड की समस्या कम हुई है। कंट्रोल के निर्देशों के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। जहां लोकल फॉल्ट आते हैं, वहां मरम्मत के लिए कुछ समय बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरसतगंज में उपकेंद्र पर मरम्मत और बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई के लिए बुधवार सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य कराया गया। निर्धारित समय में काम पूरा होने के बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

बिजली ठीक करता कर्मचारी

बिजली ठीक करता कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed