फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers will get agricultural equipment on subsidy, application started

Amethi News: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, आवेदन शुरू

Fri, 01 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get agricultural equipment on subsidy, application started
अमेठी। कृषि विभाग ने अन्नदाताओं को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी है। 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करते हुए टोकन जनरेट कराने को कहा है। विभाग की तरफ से यंत्र खरीद व सत्यापन के बाद किसानों के खाते में अनुदान राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग की ओर से योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। उपनिदेशक कृषि डाॅ. लाल बहादुर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर से विभागीय पोर्टल पर आवेदन शुरू हो गया है। 14 दिसंबर रात 12 बजे तक कृषि यंत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

पोर्टल पर किसानों को अपना आवेदन करते हुए टोकन जनरेट करना अनिवार्य होगा। पोर्टल पर समय समाप्त होने के बाद कोई आवेदन मान्य नहीं होगा। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई लाटरी में चयनित न होने वाले किसानों को जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी। चयनित किसान स्वीकृत यंत्र खरीदकर विभाग को सूचित करेगा। सूचना के बाद विभाग सत्यापन कराने के बाद अनुदान राशि किसानों के खाते में पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
लेजर लैंड, लेवलर, पोस्टहोल, डीगर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डीगर, शुगर केन कटर प्लांटर, शुगर केन प्रेस कटर, शुगर केन रेटून, मैनेजर, हैरो, कल्टीवेटर, पावर सप्रेयर, मल्टीक्राप थ्रेशर, पावर चैफ कटर, स्ट्रारीपर, ब्रश कटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर, आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रोटा वेटर, ट्रैक्टर, माउंटेड, सोयर, ब्रिकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डीप प्लेसमेंट एप्लीकेटर, मेज रोलर, हैप्पी सीडर, रीपर कम वाइंडर, एचडीपीएफ पाइप, पीसी पाइप, एचडीपीइ लेमिनेडेट ओविन, फ्लैट ट्यूब (लपेटा), सामुदायिक ब्रेसिंग फ्लोर, छोटा गोदाम आदि के लिए आवेदन करना है। उप निदेशक के अनुसार विभागीय पोर्टल पर किसान की बुकिंग वाले मोबाइल नंबर पर ओटीपी का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed