फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers, upset over dry canals, dilapidated roads and mining, staged a protest

Amethi News: सूखी नहरों, जर्जर सड़कों और खनन से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers, upset over dry canals, dilapidated roads and mining, staged a protest
गौरीगंज ​स्थित सिंचाई विभाग खंड-41 कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी।
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में किसानों ने गौरीगंज सिंचाई विभाग खंड-41 के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। नहरों में पानी न आने, सड़कों की खस्ताहाल दशा और अवैध खनन को लेकर पदाधिकारियों ने एक्सईएन मनीष रंजन को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया है कि सिंदुरवा रजबाहा की पटरी पर पूरे लाल कठौरा से पूरे भरथा रसूलपुर तक मार्ग जर्जर हो गया है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इससे औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर तक आवागमन होता है। मजदूरों, स्कूली बच्चों संग अन्य राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिंदुरवा रजबाहा का सर्वे कराकर नए पुल निर्माण की मांग उठाई गई। इन्हौंना और सिंदुरवा रजबाहा में चेक डैम निर्माण कराकर खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा नहरों से अवैध बालू खनन पर रोक और सिंदुरवा रजबाहा सहित अन्य नहरों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई। इस दौरान देवनाथ यादव, शफीक अहमद, जिकरिया गुर्जर, मुन्नी, रामदेव यादव, मोहब्बत अली सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed