{"_id":"5ea05f778ebc3e90655808b8","slug":"farmers-upset-due-to-slow-purchase-of-wheat-amethi-news-lko518679123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की धीमी प्रगति से किसान परेशान हैं। तहसील क्षेत्र में संचालित क्रय केंद्रों में से मात्र तीन पर ही नाममात्र की खरीद हो सकी है।
शासन ने 15 अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया था। तहसील क्षेत्र में खरीद के लिए कुल दस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शहर स्थित विपणन खरीद केंद्र अमेठी पर 20 अप्रैल को पांच किसानों को टोकन दिया गया था।
किसान ट्रॉली से गेहूं लादकर पहुंचे तो एक किसान विजय कुमार मिश्र की दो ट्राली में से सिर्फ एक ट्रॉली गेहूं (करीब 45 क्विंटल) तौला गया। तौल नहीं होने पर अन्य किसान अपनी ट्रॉली खरीद केंद्र परिसर में खड़ी कर वापस घर चले गए। दूसरे दिन भी पल्लेेदार कम होने से दोपहर बाद किसान विजय कुमार की बची हुई दूसरी ट्रॉली की ही तौल हो सकी।
विज्ञापन
वहीं किसान विजय शंकर, रामनेवाज आदि ने बताया कि निर्धारित तिथि पर वह गेहूं लेकर आए लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद तौल नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि ऐसे में जहां उन्हें तौल कराने के लिए हर रोज केंद्र तक आना पड़ रहा है वहीं उन्हें ट्रैक्टर का अधिक भाड़ा भी देना पड़ेगा।
पीसीएफ साधन सहकारी समिति महराजपुर, साधन सहकारी समिति लिमिटेड गोरखापुर, साधन सहकारी समिति लिमिटेड राजापुर अमेरुआ, साधन सहकारी समिति लिमिटेड खरगपुर, साधन सहकारी समिति रामगंज, साधन सहकारी समिति गैरिकपुर, साधन सहकारी समिति भीमी पश्चिम/शहरी क्रय केंद्र पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिमपुर में 30 क्विंटल व विपणन शाखा रामगंज में 25 क्विंटल की खरीद हुई है। क्रय केंद्र प्रभारी बोरा व पल्लेेदार उपलब्ध नहीं होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से किसानों का गेहूं सरकारी दर पर खरीदने की योजना जिला में फेल होती नजर आ रही है।
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि बोरा आदि की किसी भी केंद्र पर कोई कमी नहीं है। टोकन के आधार पर किसानों की खरीद नहीं करने और तौल में किसानों को परेशानी होने पर संबंधित प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।