फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers created ruckus in Vikas Bhawan

Amethi News: किसानों ने विकास भवन में किया हंगामा

Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus in Vikas Bhawan
अमेठी सिटी। विकास भवन परिसर में सोमवार को रीता सिंह जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों व किसानों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में अनियमितता और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ठप होने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग रखी। समिति ने जिला विकास अधिकारी वीरभानु को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



संगठन की जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि शासन स्तर से निर्देश हैं कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को हर माह पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता के चलते कई महीनों से नियमित पोषाहार का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और कुपोषण जैसी गंभीर समस्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि अनेक गांवों में सफाई कर्मियों की नियमित तैनाती नहीं हो रही है। नालियों की सफाई न होने से गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन




चेतावनी दी कि हर माह पोषाहार वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया और गांवों में सफाई व्यवस्था सही नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। मौके पर पहुंचे अफसरों ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, उसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। इस दौरान आशा देवी, सुनीता, रागिनी, शिव कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed