फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers are unable to get urea-DAP

किसानों को नहीं मिल पा रही यूरिया-डीएपी

Wed, 18 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers are unable to get urea-DAP
अमेठी। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने को लेकर सरकारी केंद्रों पर ऑनलाइन सिस्टम से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था किसानों के गले की फांस बन गई है। आलम यह है कि इन केंद्रों से किसानों को अक्सर बैरंग वापस लौटना पड़ता है। इसका कारण सर्वर सही नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों गेहूं, मटर, सरसों, चना आदि की बुवाई का समय चल रहा है। बुवाई के लिए किसानों को उर्वरक की आवश्यकता है। रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को आसानी से उर्वरक मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था ही किसानों के गले की फांस बन गई है।
विज्ञापन

किसान प्रतिदिन केंद्रों पर सुबह से शाम तक उर्वरक के लिए कतार में खड़े रहते हैं लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण किसानों को यूरिया और डीएपी नहीं मिल पाती। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बृजेश कुमार मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, बच्चा राम वर्मा आदि ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम से उर्वरक देने की बनाई गई व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो नेटवर्क नहीं होने से कोई भी दुकानदार बिक्री नहीं कर पा रहा है।

सर्वर नहीं चलने के कारण उर्वरक के लिए किसानों को हर रोज केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। समय पर उर्वरक नहीं मिलने के कारण किसानों की बुवाई बाधित हो रही है। शहर स्थित आईडीएफसी इफ्को प्रभारी सुभाषिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर की समस्या होने से परेशानी आ रही है। कहा कि बिना ऑनलाइन फीडिंग के डीएपी व यूरिया खारिज नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed