{"_id":"6a8de886dcec86ff0703ab34","slug":"hansraj-won-the-essay-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-174278-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में हंसराज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में हंसराज ने मारी बाजी
Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में मंगलवार को निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में हंसराज ने प्रथम, दीपांजलि ने द्वितीय स्थान और लवली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और नितेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक, सामाजिक और शैक्षिक विषयों से जुड़े प्रश्नों और विषयों पर अपनी समझ का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक सोच विकसित होती है। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।