फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Board exam centers will be determined based on distance and capacity.

Amethi News: दूरी व क्षमता के आधार पर तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam centers will be determined based on distance and capacity.
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज। -संवाद
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं, परीक्षार्थियों की क्षमता और आपसी दूरी के आधार पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर केंद्र प्रस्तावित करेगा। पूरी प्रक्रिया 29 अक्तूबर तक पूरी कर अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन



जिले में 37 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। इनमें हाईस्कूल के करीब 32,682 और इंटरमीडिएट के 28,490 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालयों को अपनी अवस्थापना सुविधाओं और आधारभूत सूचनाएं बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समितियां इन सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन


सत्यापित आंकड़ों के आधार पर पहली सूची 21 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगी। छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 28 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों की जांच के बाद रिपोर्ट आठ अक्तूबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के साथ पोर्टल पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अक्तूबर को संशोधित सूची जारी होगी। दूरी या क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन पर 22 अक्तूबर तक प्रत्यावेदन किया जा सकेगा। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 29 अक्तूबर तक अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगी।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि संशोधित समय सारिणी के अनुसार केंद्र निर्धारण कराया जा रहा है। निर्धारित मानकों के आधार पर सॉफ्टवेयर केंद्र प्रस्तावित करेगा। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और नकलविहीन परीक्षा कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed