फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anshika's team tops in Kho-Kho.

Amethi News: खो-खो में अंशिका की टीम अव्वल

Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anshika's team tops in Kho-Kho.
 जीजीआईसी ढेमा मेें खो-खो खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में मंगलवार को मिशन प्रबोधन के तहत कैरम और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कैरम प्रतियोगिता में अनन्या व दीक्षा ने प्रथम, अंशिका व सबीना ने द्वितीय और शिल्पा व अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में अंशिका, दीक्षा, अंशिका यादव, सबीना, अंकिता, श्रेया, अंजलि और अनन्या की टीम विजेता रही। निशा, रूबी, शिवानी, शशि, आंचल, आंचल वर्मा, अनम, खुशी और खुशबू बानो की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी नियमित रूप से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed