फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer hit by rotavator, dies

Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आया किसान, मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer hit by rotavator, dies
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के पूरे विन्ध्या गांव के मजरे पूरे फाजिल में खेत की जोताई करते समय अचानक रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।गौरीगंज क्षेत्र के पूरे विन्ध्या मजरे पूरे फाजिल गांव निवासी राम कुमार यादव (46) सोमवार को गेहूं की बोआई कराने धारूपुर स्थित खेत में गये थे। ट्रैक्टर से खेत की जोताई हो रही थी। तभी रामकुमार ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकुमार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि परिजन कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। यदि परिजन कोई तहरीर देते है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed